बीना: नानक वार्ड में सड़क निर्माण के दौरान नहीं हटाए गए विद्युत पोल, दुर्घटना की बनी रहती है आशंका <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Bina, Sagar | Jun 1, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा नानक वार्ड में डामरीकृत सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन नगर पालिका ने सड़क निर्माण के पहले सड़क पर लगे इलेक्ट्रिक पोल एवं वृक्षों को नहीं हटाया और सड़क निर्माण चालू कर दिया। जिसकी वजह से वाहन चालक परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच में लगे इलेक्ट्रिक पोल से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।