बीना: ग्राम देहरी में 22 वर्षीय युवती ने खाया ज़हर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bina, Sagar | Jun 1, 2025 22 वर्षीय साधना निवासी ग्राम देहरी ने अपने घर पर अज्ञात कारणो के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ती देख परिजन युवती को रविवार करीब 1:00 बजे सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते युवती को सागर जिला अस्पताल रेफर किया है। वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।