कन्नौज: किदवई नगर मोहल्ला के युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर पिया जहरीला पदार्थ, कन्नौज के जिला अस्पताल में हुआ उपचार
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर मोहल्ले के निवासी 26 वर्षीय अमित ने मायके से पत्नी के न आने पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।इससे युवक की हालत गंभीर होने लगी ।अमित के बड़े भाई को जब घटना की जानकारी हुई,तो उन्होंने आनन फानन में कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका उपचार किया गया।इस दौरान युवक के भाई ने मीडिया को जानकारी दी।