कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने बढ़ाए मदद के हाथ, 245 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
-कांग्रेस पार्टी संकट के समय हमेशा पीड़ितों के साथ - कुं० पुष्पेंद्र सिंह
चित्रकूट ।भीषण बाढ़ से प्रभावित गांवों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह कांग्रेस साथियों के साथ पहुंचकर 245 बाढ़ पीड़ितों एवं जरूरतमंदों को राहत किट अरछा बरेठी,सुरसेन, पनौटी गांव पहुंचकर वितरण किया । भारी मात्रा में खाने-पीने व गृहस्थी का की सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ित बेहद प्रफुल्लित नजर आए। समाजसेवी शंकर यादव ने कहा की बाढ़ पीड़ित गांव में लोग संकट से जूझ रहे हैं ऐसी स्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने मदद के हाथ बढ़ाकर उन्हें राहत प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है।
इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के सिपाही लगातार क्षेत्र में दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर संकट की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ी रही है। जनपद में हमेशा लोगों के सहयोग के लिए हम खड़े रहते हैं जिस तरह की आपदा आई है इस संकट में जो हमसे बन पड़ रहा है लोगों की मदद कर रहे हैं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि जिस दिन से बाढ़ आई है कांग्रेस कमेटी के लोग लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट समाजसेवी शंकर यादव राजू सिंह जिला महासचिव विजय मणि त्रिपाठी कामता द्विवेदी पहाड़ी विनय कुमार सिंह महुआ गांव ब्लॉक अध्यक्ष रामकृपाल वर्मा नरेंद्र यादव पूर्व प्रधान मिर्जापुर, रोशन सिंह सत्यवीर सिंह सुरसेन मोहन सिंह अनिल साहू मंडल अध्यक्ष विनय सिंह पनौटी वीरेंद्र सिंह अजय सिंह मौजूद रहे।