भगवान भजनाश्रम की ओर से खेरिया के बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री
-मालेगांव महाराष्ट्र के उद्योगपति ने भेजी राहत सामग्री
चित्रकूट। भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। समाजसेवी उद्योगपति रघुवीर पाटोदिया मालेगांव महाराष्ट्र की ओर से दी गई रहा सामग्री को भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव उपभोक्ता फोरम चित्रकूट के पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद यादव सभासद शंकर यादव सपा नेता एवं कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष लवलेश सिंह यादव सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रवीन्द्र शर्मा सोनाक्षी यादव रोहिणी यादव अजय कुमार साहू अमोल सिंह यादव प्रधान रमेश कुमार द्वारा वितरित की गई।
उपभोक्ता फोरम के पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट केशव प्रसाद यादव ने कहा कि हम श्री रघुवीर पटौदिया द्वारा भेजी गईराहत सामग्री ऐसे गांव में बाटी गई है है जहां पर अभी तक कोई भी राहत का कार्य नहीं हो पाया है ग्राम खेरिया में तमाम घर गिरे हुए हैं और वहां के पीड़ित लोगों को मदद नहीं पहुंच पाई थी ।
ग्राम खेरिया पहुंच करके हम लोगों ने बाढ़ पीड़ित सभी लोगों को खाने-पीने का सामान कपड़े बर्तन तेल मसाला सब्जी इत्यादि सभी सामान वितरित करके कपड़े दरी चद्दर आदि सामग्री देकर के उन लोगों को राहत पहुंचाने की कोशिश की है। बाढ़ पीड़ितों ने शासन प्रशासन से आवास दिलाए जाने की मांग की है।