चित्रकूट भरतकूप के भैंसौंधा में चाट खाने का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार के साथ मारपीट कर तमंचे से किया फायर कार्रवाई की मांग के पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना अंतर्गत भैंसौंधा गांव में जहां चाट खाने का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार के साथ मारपीट कर तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है पीड़ित दुकानदार रहीम खान उर्फ राजा निवासी भैंसौंधा ने बताया कि वह गांव में ही चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण करता है बीते दिन उसकी दुकान खुमानी पुरवा निवासी घनश्याम मिश्रा आया और चाट खाने के पास 10 रुपए कम देखकर चला गया और दूसरे दिन फिर से घनश्याम उसकी दुकान गया तो दुकानदार ने उससे अपने 10 रुपए मांगे जिससे नाराज घनश्याम उस गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर दबंग ने दुकानदार को लात घुसो से जमकर पीटा और तमंचा निकाल के उसके ओर फायर कर दिया और फायर मिस हो गया जिससे जान बचाकर दुकानदार अपनी दुकान से भाग के दूसरे की दुकान में घुस गया और मामले की सूचना 112 पुलिस को दी सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दबंग वहां चला गया जिसकी तहरीर पीड़ित ने भरतकूप थाने में दी पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है एसपी से न्याय की फरियाद लगाई है