कालपी: कालपी के रामगंज इलाके में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के जेवर और ₹2.5 लाख नकद हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Aug 3, 2026 सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी मिली कि कालपी के रामगंज में रविवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए रखे गए करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोर अलमारी और बक्से चाबियों से खोलकर नकदी, जेवरात और रेजगारी तक समेट ले गए, जबकि परिवार के सभी सदस्य सोते रहे।