कुंडा: कुंडा तहसील में किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने कुंडा तहसील में मंगलवार शाम 4 बजे एसडीएम को मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याएं उठाईं। संगठन ने स्मार्ट मीटर से अवैध वसूली रोकने, अपात्रों को आवास देने की जांच करने और सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। समाधान न होने पर संग्रामगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।