Public App Logo
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चंबा इकाई की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय चंबा में रैली निकाली गई। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा फीस बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। रैली के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार के फैसले पर रोष जताते हुए फीस बढ़ोतरी को छात्र हितों के खिलाफ बताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों का अधिकार है और फीस में बढ़ोतरी से आम परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से छात्र हित में उचित कदम उठाने और फीस बढ़ोतरी के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। बाइट अर्पित जरियाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंबा। - Chamba News