पाटी: डॉ गिरीश चंद्र पचौली को काठमांडू नेपाल में उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान से किया गया सम्मानित
Pati, Champawat | Jul 30, 2024 त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल के हिंदी केंद्रीय विभाग और कालिंदी प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉक्टर गिरीश चंद्र पचौली को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर पचौली पाटी विकासखंड के एक छोटे से कस्बे से आते हैं। वर्तमान में वह पिथौरागढ़ में तैनात है।