चौपारण: जनता दरबार में एथलीटों ने मांगा बेहतर ट्रैक, DC ने गांधी मैदान-संत कोलंबस में सिंथेटिक ट्रैक का दिया आश्वासन
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार लगाकर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, सड़क, आवास योजना,