भदोही: सुरियावां थाना पुलिस ने भटकी हुई बालिका को उसके परिवार को सौंपा
थाना सुरियावां की एंटी रोमियो टीम ने एक बड़ी मानवीय कार्रवाई करते हुए एक अर्द्ध विक्षिप्त बालिका को उसके परिवार को सौंपा है। बालिका मतेथू तिराहे पर इधर-उधर भटक रही थी। सोशल मीडिया पर एक सूचना मिली थी कि मतेथू तिराहे पर एक बालिका इधर-उधर भटक रही है। इस सूचना के आधार पर एंटी रोमियो टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बालिका को थाने लाया।