भदोही: दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बैरी बोझ में छप्पर में आग लगने से हुआ हजारों का नुकसान
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बौरी बोझ गांव में मोहनलाल बिंद के रिहायशी छप्पर में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित मोहनलाल के पुत्र रमाकांत बिंद के अनुसार, सोमवार की रात जब परिवार सो रहा था, तभी अचानक छप्पर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।