भदोही: भदोही महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, भदोही में युवाओं और महिलाओं में मतदाता जागरूकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री विशाल सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में युवाओं और महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया