जोकीहाट: कुर्सेल गांव में आग लगने से एक आवासीय घर सहित 4 लोगों के घरों में रखी नकदी और अन्य सामान जलकर राख
Jokihat, Araria | Nov 30, 2024 महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेल गांव वार्ड संख्या 02 में आग लगने से एक आवासीय सहित 4 लोगों के घरों में रखा लाखों नकदी रूपया जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों नकदी, अनाज, कपड़ा, जेवरात सहित अन्य सामानों से करीब 15 लाख की संपत्ति की नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण चूल्हे के चिंगारी से बताया गया है।