जोकीहाट: जोकीहाट पावर सब-स्टेशन के मानव बल कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
Jokihat, Araria | Nov 28, 2024 जोकीहाट पावर सब-स्टेशन के मानव बल कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है।मानव बल कर्मियों ने कहा कि सरकार हमलोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे।किसी कंपनी के अधीन काम ना करवाए।बोनस अधिनियम के तहत प्रत्येक वर्ष बाजाब्ता हमलोगों को बोनस का लाभ दिया जाए।इसी तरह दर्जनों मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया है।