जोकीहाट: रानी चौक के समीप 833 लीटर अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वैन को जब्त किया गया, एक तस्कर गिरफ्तार
Jokihat, Araria | Nov 30, 2024 जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शनिवार को दिन के 1 बजे शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप वैन पर लदे 833 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। यह शराब पश्चिम बंगाल से बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर रानी चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो कुल 833ली• अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।