जोकीहाट: गिरदा गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की हुई मौत
Jokihat, Araria | Nov 29, 2024 जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरदा गांव के समीप पुआल लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर मालिक सह चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक खोना गांव निवासी सोहराब का 20 वर्षीय पुत्र मुंतजीर है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन के घर बनमत्तर गांव ट्रैक्टर से पुआल पहुंचाने गया था।