जोकीहाट: भगवानपुर गांव में ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी, जोकीहाट थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
Jokihat, Araria | Nov 29, 2024 जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत वार्ड संख्या 02 स्थित एक ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।तेल चोरी होने से ट्रांसफार्मर जल गया है।इस बाबत महलगांव पावर सब-स्टेशन के विद्युत कनीय अभियंता ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।