बिंदकी: गुगौली गांव के समीप करीब 30 बिजली के खंबों से लगभग 15 लाख रुपए कीमत के विद्युत तार चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुगौली गांव के समीप मुरादीपुर से बिंदकी मार्ग एवं गुगौल मार्ग में लगभग 30 खंबो में लगे बिजली के तारों को शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को अज्ञात चोर काट कर चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।