पटना ग्रामीण: VVIP इलाके में चोरी: पूर्व मंत्री के सरकारी आवास से पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल और नल चोरी
पटना का अब VVIP इलाका भी सुरक्षित नहीं रहा है। पूर्व मंत्री मुरारी गौतम के सरकारी आवास पर चोरी की वारदात हुई है। जबकि इस जगह के आस पास हीं बिहार सरकार के कई मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आवास है। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे मुरारी गौतम ने बताया कि चोरी की यह वारदात 21 जून को ही हुई है।