पटना ग्रामीण: विमान उड़ाते नजर आएंगे तेज प्रताप यादव, DGCA की ट्रेनिंग परीक्षा में हुए पास
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब विमान उड़ाते नजर आएंगे। तेज प्रताप यादव ने उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय की परीक्षा में सफलता पाई है। 18 कैंडीडेट्स इस परीक्षा सफल हुए हैं, जिनमें तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल है। तेज प्रताप यादव का सिलेक्शन कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग के लिए हुआ है।