खरगोन पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत के 59.74 क्विंटल गांजे के पौधे जब्त किए। चौकी हेलापड़ावा, थाना चैनपुर क्षेत्र के ग्राम जामली और गुवाड़ा में पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों पर दबिश दी।
कार्रवाई में कुल 15,191 गांजे के पौधे जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। दुर्गम और नो-मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र में ड्रोन की मदद से खेतों की सर्चिंग की गई। कार्रवाई में चैनपुर सहित विभिन्न थानों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही।
#KhargonePolice
Sagar, Sagar | Sep 29, 2026