आगरा: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने इनर रिंग रोड स्थित फ्लाईओवर से कूदने का प्रयास किया, वीडियो वायरल, पुलिस ने बचाया
थाना ताजगंज के इनररिंग रोड का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने फ्लाई ओवर से कूदने का प्रयास किया, दरअसल युवक फर्रुखाबाद से अपनी पत्नी को लेने के लिए आगरा आया हुआ था, पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया तो युवक फ्लाईओवर पर चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा, घटना का वीडियो सामने आया है, हालांकि पुलिस की तत्परता से युवक की जान भी बच गई।