हुसैनगंज: हरिहास गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर में 125 पशुओं का इलाज किया गया
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के हरिहान्स गांव में आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय-2 के अंतर्गत पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पशुपालन निदेशालय द्वारा गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन पशु चिकित्सक पप्पू कुमार के उपस्थिति में स्थानीय मुखिया राजीव कुमार ने फीता काटकर किया।