हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड में आठ सूत्री मांगों को लेकर डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय पर मंगलवार की दोपहर 3 बजे फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में सभी डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया है। प्रखंड ने कहा कि सरकार सभी डीलरों को सरकारी कर्मी घोषित करे,वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही खाद्यान का उठाव एवं वितरण पूर्णरूप से बाधित रहेगा।