हुसैनगंज: हुसैनगंज एमएस हाई सह इंटर कॉलेज में 880 छात्र-छात्राएं देंगे इंटरमीडिएट की परीक्षा, तैयारी पूरी
हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएस हाई सह इंटर कॉलेज में शुक्रवार की संध्या 5:30 बजे 1 फरवरी से होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधान लिपिक सैयद जाफर इमाम ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा सिंह कॉलेज,जेड ए इस्लामिया कॉलेज, हाईस्कूल निखती कलां एवं डीएवी कॉलेज के 880 परीक्षार्थी शामिल होंगे।