हुसैनगंज: हुसैनगंज प्रखंड में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में प्रशासन की उपस्थिति में बुधवार की संध्या 5:30 बजे माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इस सबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रतिमा विसर्जन कराने हेतु जगह जगह दंगा नियंत्रण, बटालियन, डीएपी,बीएमपी एवं स्थानीय बल को तैनात किया गया है।