हुसैनगंज: सहुली गांव के व्यक्ति की बहरीन में सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सहूली गांव निवासी अमित शर्मा की बरहीन( विदेश)में मौत हो गई है। मौत की खबर परिजनों को गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे फोन के माध्यम से हुई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है।घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि अमित शर्मा तीन माह पूर्व मजदूरी करने के लिए बरहीन विदेश गया हुआ था।