हुसैनगंज: फाजिलपुर गांव में डॉ. मिताली ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
हुसैनगंज प्रखण्ड के फाजिलपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस साल भी बुधवार की दोपहर 1 बजे सिवान की मशहूर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मिताली कुमारी ने बीडीओ राहुल कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव की उपस्थिति में 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही असली मानवता है।