लखीसराय: लखीसराय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला एवं शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखीसराय में कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अपराह्न 1:41 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक इस मौके पर मानव श्रृंखला एवं शपथ कार्यक्रम के साथ साइकिल रैली, पौधारोपण का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया.