छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर चार हाथियों के झुंड को बेरहमी से परेशान करते नजर आ रहे हैं। लोग न सिर्फ हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए हैं, बल्कि उन पर पत्थर फेंककर उन्हें उकसाने की खतरनाक कोशिश भी कर रहे हैं। हाथियों जैसे विशालकाय वन्यजीवों के साथ ऐसा खिलवाड़ किसी भी वक्त किसी बड़े और जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है।
लगातार क्षेत्र में हाथियों का दल मूवमेंट कर रहा है, इसके बावजूद वन विभाग ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने और हाथियों की निगरानी करने में नाकाम साबित हो रहा है। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग की यह ढिलाई प्रशासनिक मुस्तैदी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करती है। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए और लोगों को जागरूक नहीं किया गया, तो यहाँ कभी भी भारी जनहानि हो सकती है। इस लापरवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#Chhattisgarh #Marwahi #ViralVideo #ElephantReserves #WildlifeSafety #ForestDepartment #Alert #GPMNews #FatafatNews