वाहन जांच में कार के साथ दो लोग हिरासत में
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
चकिया थानान्तर्गत न्यू जीरोमाइल गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के क्रम में चकिया थाना की गश्ती पुलिस टीम ने एक कार हुंडई बीआर 01 इपी/4477 को जांच के लिए रोका और संदेह होने चालक और एक अन्य सवार व्यक्ति को गाड़ी के कागजातों को दिखाने को कहा. जिसे दिखाने में दोनों असफल रहे. उसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी समेत दोनों व्यक्ति को पूछताछ के लिए चकिया थाना परिसर ले गये. वहां गाड़ी की सघन तलाशी
हिरासत में लिये गये लोग.
ली गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी के अंदर से एक और नंबर की नंबर प्लेट बरामद बरामद की गयी है. इस संबंध में चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि इस मामले
में पुअनि रितेश कुमार के आवेदन पर चकिया थाना कांड संख्या-112/26 दर्ज कर दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी स्व हरेकृष्ण लाल के पुत्र दीपू कर्ण और गाड़ी के चालक समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जटमलपुर निवासी रमेश महतो के पुत्र मोनू कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. वहीं कार में लगे नंबर प्लेट और कार के अंदर रखी नंबर प्लेट की सत्यता को लेकर अनुसंधान किया जा रहा