बरौनी के पिपरा देवस पंचायत में गूंजे गंगा आरती के जयकारे, बनारस की तर्ज पर दूसरे दिन भी हुआ भव्य आयोजन
संवाददाता मुकेश कुमार
स्थानीय बरौनी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा देवस पंचायत स्थित नवयुवक संघ मंदिर के प्रांगण में सोमवार को उत्तर प्रदेश के बनारस की तर्ज पर भव्य मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। आयोजन के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
संध्या बेला में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का आनंद लेने के लिए बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जुटे। पूरा प्रांगण दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से जगमगा उठा।
आचार्य और पुजारियों ने कराई भव्य आरती
आरती का मुख्य संचालन निकेश झा आचार्य एवं पंडित-पुजारी आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब द्वारा विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। उनकेद्वारा गाए जा रहे मां गंगा के भजनों और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी ताली बजाकर और जयकारे लगाकर इस दिव्य पल का आनंद लिया।
प्रमुख गणमान्य लोग रहे मौजूद इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में पिपरा गांव के ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेः
उप मुखिया प्रवीण कुमार,
सोनू कुमार,प्रवीण कुमार उर्फ संतोष कुमार,अशोक सिंह ,रवि कुमार शिक्षक नेता ,मुकेश कुमार , गौरव कुमार,राहुल कुमार,अजय कुमार,आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसीसौहार्द और धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।