बिशुनपुरा: विशुनपुरा में अंबेडकर प्रतिमा की रेलिंग क्षतिग्रस्त, विरोध करने पर मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी कला गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव के निवासी करण कुमार ने रविवार को पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि स्थानीय 10 प्लस 2 विद्यालय के पास स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा घेराबंदी रेलिंग को कुछ युवकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। करण कुमार के अनुसार जब उन्होंने इस घटना का विरोध