भोपाल स्थित डीबी मॉल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने कार्यकर्ताओं एवं निजी स्टाफ के साथ महान संत नीम करौली बाबा जी के जीवन, आध्यात्मिक साधना और मानव सेवा के संदेशों से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।
उन्होंने कहा
हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी प्रसंग समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं तथा परंपराओं और जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में नई पीढ़ी को आस्था के साथ सेवा, संस्कार, संयम और आत्मविश्वास का संदेश देती हैं। ऐसी प्रस्तुतियां युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन-दृष्टि की ओर प्रेरित कर सकती हैं जिससे हमारा सनातन धर्म मजबूत होने के साथ-साथ संपूर्ण विश्व एवं मानव समाज के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
#newsimpact
Narendra Singh Tomar
#HanumanAnsh