पटियाली: तहसील क्षेत्र के कस्बा भरगैन में आबादी के क्षेत्र में घुस आया मगरमच्छ, मची भगदड़
पटियाली तहसील क्षेत्र के कस्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक में आबादी वाले क्षेत्र में मगरमच्छ के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह तड़के ही खेत पर जा रहे लोगों ने सड़क पर सामने से आ रहे मगरमच्छ को देखा तो उनके होश उड़ गए। लोगों की चीख पुकार सुन आस पास के तमाम लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ा।