पटियाली: अलग अलग गांवों से पटियाली पुलिस ने 6 लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में किया पेश
पटियाली थाना पुलिस ने अलग अलग गांवों से शांतिभंग के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार ने ग्राम नगला मुड़िया गंगपुर से प्रमोद व विजेंद्र, कस्बा भरगैन से कौशर खां, ग्राम बिजोरा से फौजी सिंह व ग्राम हथौड़ावन से जशवीर व जितेंद्र को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया है।