पटियाली: सिढ़पुरा थाना पुलिस ने जुआ खेलते 2 जुआरी किए गिरफ्तार, नगदी और तांश पत्ते बरामद
सिढ़पुरा थाना पुलिस ने सोमवार को जुए के अड्डे पर छापेमारी की। जहां जुआ खेलते 2 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए जुआरियो का नाम रहीश मियां पुत्र नबाब और मुन्तयाज पुत्र मुख्तयार हैं। अभियुक्त मौहल्ला इस्लामनगर के रहने वाले हैं। अभियुक्तों के कब्जे से ₹9200 की नगदी और तांश पत्ते बरामद हुए हैं।