पटियाली: चोरी के मामले में वांछित मौहल्ला इमामबक्श निवासी अभियुक्त को गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने सोमवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम अब्दुल सहीद पुत्र अब्दुल वहीद है। अभियुक्त गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मौहल्ला इमामबक्स का रहने वाला है। अभियुक्त ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।