अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिशा बैठक, विकास कार्यों की समयसीमा और गुणवत्ता पर ज़ोर
अशोकनगर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।