रामपुर मनिहारन: रामपुर मनिहारान में नाबालिग छात्रों से मारपीट के आरोपी कांस्टेबल पर कार्रवाई, थाने से हटाकर विभागीय जांच शुरू की गई
रामपुर मनिहारान कोतवाली में तैनात कांस्टेबल पर चार नाबालिग छात्रों से मारपीट और अभद्रता के आरोप के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। आरोपी कांस्टेबल योगेंद्र कुमार को थाने से हटा दिया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। जांच की जिम्मेदारी सीओ नकुड़ पवन कुमार को सौंपी गई है। मामला 18 अगस्त की रात का बताया जा रहा है।