फतुहा: गौरी पुंडा पंचायत में 48 भूमिहीनों को प्रखंड सभागार में मिला जमीन का पर्चा
Fatwah, Patna | Aug 17, 2026 गौरी पुंडा पंचायत के 48 भूमिहीनों के बीच प्रखंड सभागार में जमीन का पर्चा दिया गया है। प्रखंड सभागार भवन में एक समारोह आयोजित कर प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री के द्वारा जमीन का पर्चा दिया गया है। यह जमीन का पर्चा आवासीय योजना के तहत दी गई है। उन भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरित किया गया है जो वर्षों से गौरी पुंडा पंचायत में रह रहे हैं। तथा उनके पास कोई जमीन नहीं है।