आज़मगढ़: कोटिला तिराहा से चोरी गये जेवरात के साथ अभियुक्ता की गई गिरफ्तार, टेंपो में जाते समय हुई थी घटना
थाना रानी की सराय के कोटिला तिराहा से चोरी गये जेवरात के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार कर ली गई है। 19 मार्च 2024 को रेशमा पत्नी मो जाहिद निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर ने थाना पर प्रार्थना पत्र दिया था। आवेदिका टैम्पू से फरिहा मायके जा रही थी। जाते समय फरिहा व चेकपोस्ट रानी की सराय के मध्य दो अज्ञात महिला के द्वारा आवेदिका का नकदी, जेवर समेत 2 पर्स चुरा लिया गया।