आज़मगढ़: जीयनपुर क्षेत्र में मिली नवजात बच्ची की मौत के बाद शव का शहर कोतवाली पुलिस के द्वारा कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में चार दिन पूर्व सरपत के झुरमुट में नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली थी। किसी स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने नवजात बच्ची को लावारिस हाल में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची की हालत गंभीर थी। जिसके चलते एक दिन में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया।