आज़मगढ़: NIC ब्रांच मैनेजर की लाश के पोस्टमार्टम को लेकर मचा हंगामा, CO सिटी, शहर कोतवाल व ACMO ने समझबुझा कर मामला कराया शांत
आजमगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस पर सोमवार की शाम को उस समय हंगामा मच गया जब गाजीपुर के NIC के ब्रांच मैनेजर राजेश पासवान की लाश को पोस्टमार्टम हाउस पर पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात फार्मासिस्ट ने अपनी उच्च अधिकारियों को सूचित किया कि पुलिस द्वारा बॉडी बिना सील की हुई और पंचनामा भर रात में ही पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया था।