आज़मगढ़: खंडौरा निवासी मजदूर की जौनपुर के सतहरिया में फैक्ट्री में मौत के बाद शव को आनन फानन में पहुंचाया घर, शव का पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के खंडौरा गांव निवासी 42 वर्षीय घनश्याम यादव पुत्र राम किशोर जौनपुर प्रयागराज के बीच सतहरिया इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करते थे। बताया गया कि रविवार की रात में 9 बजे के करीब फैक्ट्री में 20 फीट की ऊंचाई पर वह पाइप को क्रेन से लदवा रहे थे। इसी दौरान क्रेन से पाइप छूट कर इनके चेहरे पर गिरी। वह गिर गए।