आज़मगढ़: रोडवेज परिसर के पीछे बाईपास रोड के चौड़ीकरण को RTO के नेतृत्व में PWD, रोडवेज, ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों नेबनाई रणनीति
आजमगढ़ के रोडवेज स्टेशन के पीछे बाईपास रोड पर रोडवेज बसों के खड़े होने के चलते लगातार जाम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वन लेन रोड पर बाहर अन्य जनपदों से आने वाली बसों के रोडवेज परिसर में घुसने का रास्ता बनाया गया है। लेकिन बड़ी बसों के चलते संकरा रास्ता बन जाता है। इसी मार्ग को चौड़ा करने के उद्देश्य से सोमवार को RTO समेत अन्य जुटे।