आज़मगढ़: दिल्ली पुलिस का फर्जी उप-निरीक्षक बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹9लाख की ठगी करने वाले करउत निवासी को किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के करऊत निवासी एक शातिर ठग को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जो खुद को दिल्ली पुलिस का उप निरीक्षक बता कर लोगों को झांसा में लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लेता था। बता दें कि पीड़ित आकाश कुमार पुत्र अरविन्द कुमार निवासी बरहतिर जगदीशपुर थाना जहानागंज द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया था। ठगी का आरोप लगाया।