शेखपुरा: प्राणपुर गांव में चार बच्चों के पिता से एक महिला को हुआ प्रेम, प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के साथ किया मारपीट
प्राणपुर में चार बच्चे के पिता से एक महिला को प्रेम हो गया। इस प्रेम प्रसंग का मामला युवक के परिजनों पर नागवार गुजरा और प्रेमिका के साथ मारपीट किया। जिसमें प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया। इस संबंध में बताया कि प्रेमी के चार बच्चे हैं और प्रेमिका को भी एक बच्चा है। प्रेमिका अपने पति से कई वर्षों से अलग रह रही हैं।